नौ गांवों के 63 खराब चापानलों की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को मिली राहत

कर्रा प्रखंड अंतर्गत सुनगी पंचायत में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है.

कर्रा. कर्रा प्रखंड अंतर्गत सुनगी पंचायत में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है. पंचायत के मुखिया विनोद भेंगरा की पहल पर पंचायत के नौ राजस्व गांवों में वर्षों से खराब पड़े 63 चापानलों की मरम्मत 15वें वित्त आयोग की राशि से करायी गयी. चापानलों के चालू होने से ग्रामीणों को अब स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने लगा है. ग्रामीणों ने बताया कि चापानल खराब होने के कारण उन्हें दूर-दराज के खेतों, कुओं और चुआं से पानी लाना पड़ता था. कई बार लोग मजबूरी में दूषित पानी का उपयोग करने को विवश थे. गर्मी के मौसम में पेयजल की व्यवस्था करना ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन गयी थी. मुखिया विनोद भेंगरा ने बताया कि पंचायत भ्रमण के दौरान उन्होंने महिलाओं एवं ग्रामीणों को तेज धूप में बाल्टी, डिब्बा व अन्य बर्तनों के साथ दूर-दूर से पानी लाते देखा. ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पंचायत के सभी खराब चापानलों की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि पंचायत में जहां भी चापानल खराब है, उनकी पहचान कर जल्द मरम्मत कराई जायेगी, ताकि किसी भी ग्रामीण को पेयजल के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >