जेसीए अड़की व केसीए विजयी…ओके फोटो 11. टीकाराम, फोटो 12. जीतू, फोटो 13. अरवाज खां.खूंटी. खूंटी में चल रहे ए डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को केसीए खूंटी ने जेसीए अड़की को चार विकेट से पराजित किया. जेसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 183 रन का लक्ष्य खड़ा किया. अंकित यादव ने 70 नाबाद, सुमित यादव ने 41 तथा जितेंद्र ने 21 रन का योगदान दिया.संतोष व पिंटू ने तीन-तीन विकेट लिया. वहीं केसीए ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया. अरबाज खान ने 70, रोहित केरकेट्टा ने 52 तथा संतोष महतो ने 17 रन का योगदान दिया. जितेंद्र को तीन तथा राजा को एक विकेट मिला. इधर, बी डिवीजन के मैच में जेसीए अड़की ने सुपरकैट्स खूंटी को 50 रन से हराया.पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसीए अड़की की टीम 190 रन का लक्ष्य खड़ा किया. जीतू ने 50 तथा टीकाराम 41 रन का योगदान दिया. तरूण ने दो विकेट लिया.जवाबी पारी खेलने उतरी सुपरकैट्स की टीम 138 रन पर ही सिमट गयी. तरूण ने 25 रन का योगदान दिया.अड़की की ओर टीकाराम ने 27 रन देकर आठ विकेट लेकर जिला लीग में रिकाॅर्ड बनाया.
जेसीए अड़की व केसीए विजयी...ओके
जेसीए अड़की व केसीए विजयी…ओके फोटो 11. टीकाराम, फोटो 12. जीतू, फोटो 13. अरवाज खां.खूंटी. खूंटी में चल रहे ए डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को केसीए खूंटी ने जेसीए अड़की को चार विकेट से पराजित किया. जेसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 183 रन का लक्ष्य खड़ा किया. अंकित यादव ने […]
