खूंटी. भाजपा का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को खूंटी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर किया गया. इसके पश्चात जिला अध्यक्ष आनंद कुमार ने भाजपा का पार्टी ध्वज फहराया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है. जिसका श्रेय समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और सेवा भाव को जाता है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में निखिल कंडुलना, संजय साहू, महावीर राम, राजेश महतो, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टुटी, नौरी पूर्ति, गौरा देवी, रूपेश कुमार, गुलाब महतो, आशीष कुमार, राम, श्याम सोनी सहित अन्य उपस्थित थे.
खूंटी में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस
भाजपा का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को खूंटी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया.
