स्मिता सिटी लीग संपन्न, जिला के 600 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

खूंटी में आयोजित दो दिवसीय स्मिता सिटी लीग का शनिवार को समापन हो गया.

खूंटी. खूंटी में आयोजित दो दिवसीय स्मिता सिटी लीग का शनिवार को समापन हो गया. प्रतियोगिता में हॉकी, कबड्डी, फुटबॉल, तीरंदाजी और शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें लगभग 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि बीडीओ ज्योति कुमारी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि खूंटी खिलाड़ियों की जननी है. खिलाड़ी मेहनत करें और क्षेत्र का नाम रोशन करें. जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि हम सब मिलजुलकर खूंटी को खेल नगरी बनायेंगे. खूंटी जिला को तीन नये आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों की स्वीकृति मिली है. जिनमें हॉकी (बालिका), एथलेटिक्स (बालक) और फुटबॉल (बालक) शामिल हैं. इन केंद्रों के लिए प्रतिभा चयन ट्रायल 27, 28 एवं 29 अप्रैल को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, खूंटी तथा बिरसा मुंडा हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में होगा. लीग के फुटबॉल अंडर-14 वर्ग में जूनियर फुटबॉल क्लब विजेता और घाघरा स्कूल उपविजेता, ओपन कैटेगरी में संत मेरी नर्सिंग स्कूल ‘ए’ विजयी और संत मेरी नर्सिंग स्कूल ‘बी’ उपविजेता रहे. कबड्डी अंडर-17 और अंडर-19 में घाघरा स्कूल विजेता और बिचना टीम उपविजेता बनी. हॉकी अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, खूंटी विजेता और हॉकी खूंटी उपविजेता रही. अंडर-14 वर्ग में खेलो इंडिया सेंटर, खूंटी विजेता रहा. तीरंदाजी में इंडियन राउंड अंडर-14 में एपिल टूटी, अपराजिता रंजन और नव्या साहू क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे. अंडर-17 इंडियन राउंड में प्रीति कुमारी, प्रियंका कुमारी और नवेली साहू ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया. रिकर्व राउंड अंडर-14 में नित्य नूतन टोप्पो, आशी आनंद एवं पल्लवी कुमारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे. कंपाउंड वर्ग में वर्षा कच्छप एवं खुशी कुमारी ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल किया. शूटिंग में अंडर-19 पीप साइट एयर राइफल में अर्चना कुमारी प्रथम और क्षमा नाग द्वितीय रही. अंडर-17 एयर पिस्टल में परी कुमारी विजेता रही. ओपन साइट राइफल में शिवानी कुमारी, प्रथाना कुमारी और विद्या कुमारी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया. मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सावित्री पुर्ती, हॉकी खूंटी संघ के सचिव दशरथ महतो, सुनील नायक, श्रेयांक बायप्पू, राहुल कुमार, विवेक राज, शुभम कुमार, सज्जन पासवान, बलराम अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

खूंटी जिला को तीन नये आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों की स्वीकृति मिली है : डीएसओ

हॉकी, कबड्डी, फुटबॉल, तीरंदाजी और शूटिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजनB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >