लाखों के बरतन व इलेक्ट्रॉनिक सामान बिकेगा..ओके फोटो 12 खूंटी. धनतेरस पर बरतन खरीदने की परंपरा रही है. खूंटी में बरतन की दुकानें सज गयी हैं. धनतेरस के दिन 50 लाख से ज्यादा के बरतन व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बिकेंगे. सोना-चांदी की बात करे, तो यह राशि करोड़ तक जा सकती है. धनतेरस के लिए अभी से वाहनों की बुकिंग शुरू हो गयी है. खूंटी में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की कार, मोटरसाइकिल व स्कूटी बिकेगी. यह बुकिंग पहले की है, जिसकी डिलीवरी धनतेरस के दिन होगी. महंगाई का असर : इस बार बरतन व इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर महंगाई का असर दिखेगा. कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के कारण ऐसा हुआ है. पुलिस चौकस : धनतेरस के दिन मेन रोड की दुकानों के समीप सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. एसडीपीओ दीपक शर्मा ने बताया कि सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध रहेगा.
लाखों के बरतन व इलेक्ट्रॉनिक सामान बिकेगा..ओके
लाखों के बरतन व इलेक्ट्रॉनिक सामान बिकेगा..ओके फोटो 12 खूंटी. धनतेरस पर बरतन खरीदने की परंपरा रही है. खूंटी में बरतन की दुकानें सज गयी हैं. धनतेरस के दिन 50 लाख से ज्यादा के बरतन व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बिकेंगे. सोना-चांदी की बात करे, तो यह राशि करोड़ तक जा सकती है. धनतेरस के लिए अभी […]
