धनतेरस को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ी…ओके फोटो 4़ भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते लोग.खूंटी. खूंटी में धनतेरस व दीपावली के नजदीक आते ही क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गयी है. खूंटी मेनरोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक व बरतन की दुकानों में ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष तैयारी की गयी है. इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में अभी से भीड़ दिखने लगी है. वाहनों की बिक्री में भी तेजी आयी है. जगदंबा स्टील के महेंद्र भगत, रीतेश कुमार व राज स्टील के राजकुमार के अनुसार सभी अपनी पसंद के बरतन अभी से बुक करा रहे है. सैनिक एजेंसी के मो जमील, एबी एंड संस के तरूण भगत, हिंदुस्तान के मो जुनेद व मॉडर्न इलेक्ट्रॉनिक्स के मो हबीब ने बताया कि फ्रीज व टीवी की डिमांड ज्यादा है. सौरभ ड्रेसेज के कुलदीप कहते हैं कि दशहरा से ज्यादा अभी बाजार जोरों पर है. गणेश होटल के उमेश साहू ने बताया कि त्योहार को लेकर विशेष तैयारी की गयी है. इधर, लोग अपने घरों की साफ-सफाई के काम में जुट गये हैं. घरों के आसपास भी सफाई की जा रही है.
धनतेरस को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ी...ओके
धनतेरस को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ी…ओके फोटो 4़ भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते लोग.खूंटी. खूंटी में धनतेरस व दीपावली के नजदीक आते ही क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गयी है. खूंटी मेनरोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक व बरतन की दुकानों में ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष तैयारी की गयी है. इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में अभी से भीड़ […]
