पंचायत चुनाव नष्पिक्ष हो : कमश्निर...ओके

पंचायत चुनाव निष्पक्ष हो : कमिश्नर…ओके फोटो ६ बैठक करते कमिश्नर केके खंडेवाल.खूंटी. त्रिस्तरीय पंचायत की तैयारी को लेकर आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल केके खंडेवाल ने शुक्रवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की. मौके पर आयुक्त ने निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता, बैलेट पेपर की व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों की संख्या तथा वाहनों की […]

पंचायत चुनाव निष्पक्ष हो : कमिश्नर…ओके फोटो ६ बैठक करते कमिश्नर केके खंडेवाल.खूंटी. त्रिस्तरीय पंचायत की तैयारी को लेकर आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल केके खंडेवाल ने शुक्रवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की. मौके पर आयुक्त ने निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता, बैलेट पेपर की व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों की संख्या तथा वाहनों की उपलब्धता के संबंध में उपायुक्त से जानकारी ली. एसडीओ ने बताया कि अभी तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का कोई मामला सामने नहीं आया है. आयुक्त ने एसपी से पुलिस बल की आवश्यकता की जानकारी ली. साथ ही वाहनों के लिए उपायुक्त रांची से समन्वय स्थापित करने को कहा. बैठक के बाद डीसी ने वज्रगृह व मतगणना के लिए बिरसा कॉलेज स्थित भवन का निरीक्षण किया. इस अवसर पर सभी निर्वाचन कोषांग के अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >