डीएवी खूंटी में लगा मुख व दंत स्वास्थ्य जांच शिविर

ओरल हेल्थ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

खूंटी. राष्ट्रीय मुख एवं दंत स्वास्थ्य कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत मंगलवार को स्वामी श्रद्धानंद डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, खूंटी में सदर अस्पताल खूंटी, दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रिम्स (रांची) और डीएवी खूंटी फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ओरल हेल्थ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ एलआर पाठक ने किया. इस अवसर पर जिला दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन और दंत स्वास्थ्य वैज्ञानिक अनिरुद्ध सिंह ने विद्यालय के लगभग 500 बच्चों का दंत एवं मुख के स्वास्थ्य का परीक्षण किया. वहीं बच्चों को दांतों की सही देखभाल, स्वच्छता एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी. उन्हें नियमित रूप से ब्रश करने और दंत रोगों से बचाव के उपाय भी बताये. कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिरिक्त प्रोफेसर दंत महाविद्यालय रिम्स डॉ संदीप कुमार, डॉ उदयन शर्मा, रिया, पंकज, अभिषेक, सभी इंटर्न डॉक्टर, डीएवी, खूंटी की ओर से पवन कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, शालिनी सुधा और खुशी वर्मा का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >