मशीन से बन रहा है दीया

खलारी : वह जमाना गया जब कुम्हार को दीया, घड़ा, सुराही व मिट्टी का बरतन बनाने के लिए चाक घुमाना पड़ता था. खलारी के कुम्हार हरि प्रजापति अब बिजली चालित मशीन की मदद से मिट्टी का दीया बना रहे हैं. उक्त मशीन को हरि प्रजापति ने खुद ही तैयार किया है. जेहलीटांड़ खलारी निवासी हरि […]

खलारी : वह जमाना गया जब कुम्हार को दीया, घड़ा, सुराही व मिट्टी का बरतन बनाने के लिए चाक घुमाना पड़ता था. खलारी के कुम्हार हरि प्रजापति अब बिजली चालित मशीन की मदद से मिट्टी का दीया बना रहे हैं. उक्त मशीन को हरि प्रजापति ने खुद ही तैयार किया है.
जेहलीटांड़ खलारी निवासी हरि प्रजापति ने बताया कि मोटर लगा देने से अब चाक घुमाने में मेहनत नहीं लगती. चाक में मोटर लगा देने से दीया का उत्पादन भी बढ़ जाता है. हरि प्रजापति कहते हैं कि जेहलीटांड़ के कुम्हारों को सरकारी सहायता की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >