पंचायत चुनाव : 162 लोगों ने परचा भरा…ओके फोटो 19. एसडीओ के समक्ष परचा दाखिल करते उम्मीदवार.-कई प्रत्याशियों ने नाम वापस लियाखूंटी. जिला में मंगलवार को पंचायत चुनाव को लेकर 162 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. एसडीओ नीरज कुमारी के मुताबिक पंचायत समिति सदस्य के लिए बिचना से जेम्स मुंडा, कुंजला से वीरेंद्र कुमार मांझी, हांसा से सुबोध मांझी, गनालोया से उर्मिला देवी, बिंदा से करमेला सोय मुरूम, मुरहू से प्रीति देवी, संगीता देवी, शीला देवी, किरण कुमारी, दिगड़ी से फूलमनी नाग, हेटगोवा से लोकनाथ पूर्ति, अम्मा से मरियम आईंद, तोरपा पूर्वी से जितेंद्र नाथ, हेमंत गुप्ता व सोफिया सुल्तान, तपकारा से कुर्बान मियां, तैयब अंसारी, नाहिद खातून, फटका से किरण गुड़िया, तोरपा पूर्वी से किरण गुड़िया तथा पिंकी देवी ने परचा दाखिल किया. जिला परिषद सदस्य के लिए 12 लोगों ने परचा भरा, जिसमें सुमंजन तिड़ू, शंकर सिंह मुंडा, जुल्सन सोय, शनिका बोदरा, मंगल सिंह पाहन, चंद्रप्रभात मुंडा, रड़सिंह मुंडा, लोकनाथ पूर्ति, सामड़ोम तोपनो, चंदोरी गुड़िया, तुरतन तोपनो, जोनिका गुड़िया आदि के नाम शामिल हैं. सीओ रश्मि लकड़ा के मुताबिक मंगलवार को मुखिया पद के लिए 29 तथा वार्ड सदस्य के लिए 39 लोगों ने परचा दाखिल किया है. तोरपा में मुखिया पद के लिए 20 व वार्ड सदस्य के लिए 41 लोगों ने नामांकन किया. इधर, वार्ड सदस्य के लिए तिरला वार्ड चार से मोहर मुनी व वार्ड एक बारूडीह से रोहितास भेंगराज ने नाम वापस लिया. वहीं पंचायत सदस्य के लिए ऊपर बालालोग अड़की से रेशमी कुमारी, फूदी खूंटी से अनिमा कच्छप, बिरहू छह से रेखा देवी व तिरला से अमरेंद्र राम ने परचा वापस लिया. मुखिया में खूंटी के बिरहू से तीन, जबकि मारंगहादा से एक उम्मीदवार ने परचा वापस लिया है.
पंचायत चुनाव : 162 लोगों ने परचा भरा...ओके
पंचायत चुनाव : 162 लोगों ने परचा भरा…ओके फोटो 19. एसडीओ के समक्ष परचा दाखिल करते उम्मीदवार.-कई प्रत्याशियों ने नाम वापस लियाखूंटी. जिला में मंगलवार को पंचायत चुनाव को लेकर 162 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. एसडीओ नीरज कुमारी के मुताबिक पंचायत समिति सदस्य के लिए बिचना से जेम्स मुंडा, कुंजला से वीरेंद्र कुमार मांझी, हांसा […]
