ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत..ओके

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत..ओके-10 माह का बच्चे को हल्की चोट आयीकर्रा. कर्रा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से सुनिता कुल्लू (24) की मौत हो गयी, जबकि उसके 10 माह के बच्चे को हल्की चोट आयी. घटना बुधवार दोपहर एक बजे की बतायी जाती है. परिजनों ने […]

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत..ओके-10 माह का बच्चे को हल्की चोट आयीकर्रा. कर्रा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से सुनिता कुल्लू (24) की मौत हो गयी, जबकि उसके 10 माह के बच्चे को हल्की चोट आयी. घटना बुधवार दोपहर एक बजे की बतायी जाती है. परिजनों ने बताया कि सुनिता गुमला जिले के चुआडीपा स्थित मायके जाने के लिए कर्रा ट्रेन पकड़ने आयी थी. टेंपों से उतरने के बाद वह ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे लाइन होकर कर्रा स्टेशन की ओर जा रही थी. इसी क्रम में हटिया-यशवंतपुर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. जिस समय हादसा हुआ सुनिता की गोद में उसका 10 माह का बच्चा भी था. ट्रेन के झटके से बच्चा दूर जा गिरा. उसे हल्की चोट आयी है. रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >