आज से अरहर दाल 142 रुपये प्रति किलो

खूंटी : एसडीओ नीरज कुमारी ने मंगलवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स खूंटी के पदधारियों व दाल विक्रेताओं के साथ बैठक की. मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदधारियों व व्यवसायियों ने खुदरा में अरहर दाल 142 रुपये प्रति किलो की दर से बेचने पर सहमति दी. एसडीओ ने सभी किराना दुकानों को निर्देश दिया है […]

खूंटी : एसडीओ नीरज कुमारी ने मंगलवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स खूंटी के पदधारियों व दाल विक्रेताओं के साथ बैठक की. मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदधारियों व व्यवसायियों ने खुदरा में अरहर दाल 142 रुपये प्रति किलो की दर से बेचने पर सहमति दी. एसडीओ ने सभी किराना दुकानों को निर्देश दिया है कि दाल के मूल्य की सूची हरहाल में दुकानों में लगाये.
आदेश की अवहेलना करनेवालों पर कार्रवाई होगी. एसडीओ ने बताया कि खूंटी में जल्द एक सुविधा राहत केंद्र खोला जायेगा, जहां दाल की बिक्री होगी. बैठक में बाजार समिति के पणन सचिव दिलीप दास, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बिनोद जायसवाल, सचिव ज्योति सिंह, प्रशांत भगत, संजय अग्रवाल, विकास गुप्ता, सुनील साह, रामा साह, गोपाल मिश्रा, श्रीपाल मिश्र, विजय मिश्र, गुलाम गौश, उमाकांत प्रमाणिक आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >