बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा रहा है सदर अस्पताल

खूंटी : संस्थागत प्रसव व रोगियों के इलाज में सदर अस्पताल की पहचान क्षेत्र में बढ़ी है. वर्ष 2014 यहां 1,483 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया गया. संस्थागत प्रसव कराने वाली महिलाओं को जिला स्वास्थ विभाग की ओर से प्रति महिला 1,650 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गयी. इस अवधि में ऑपरेशन से 91 बच्चों […]

खूंटी : संस्थागत प्रसव व रोगियों के इलाज में सदर अस्पताल की पहचान क्षेत्र में बढ़ी है. वर्ष 2014 यहां 1,483 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया गया. संस्थागत प्रसव कराने वाली महिलाओं को जिला स्वास्थ विभाग की ओर से प्रति महिला 1,650 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गयी.

इस अवधि में ऑपरेशन से 91 बच्चों का जन्म हुआ. सदर अस्पताल के ओपीडी में 51,649 रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर दवा दी गयी. इनमें 38,918 पुरुष तथा 12731 महिला रोगी शामिल हैं. इमरजेंसी में 15,638 रोगियों का इलाज हुआ. वहीं 3,534 रोगियों को अस्पताल में भरती कर इलाज किया गया. अस्पताल में रोगियों के लिए 80 बेड की व्यवस्था है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >