घर से महिला का जला शव बरामद

सिल्ली : सिल्ली पुलिस ने नावाडीह गांव से गोविंद महतो की 48 वर्षीया पुत्री सिंधु देवी का शव उसके घर से जली हालत में बरामद किया. शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि महिला तलाकशुदा थी. उसका तलाक करीब 20 साल पहले हुआ था. तब से मायके में ही अकेली रह […]

सिल्ली : सिल्ली पुलिस ने नावाडीह गांव से गोविंद महतो की 48 वर्षीया पुत्री सिंधु देवी का शव उसके घर से जली हालत में बरामद किया. शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

पुलिस ने बताया कि महिला तलाकशुदा थी. उसका तलाक करीब 20 साल पहले हुआ था. तब से मायके में ही अकेली रह रही थी. उसके भाई भी उससे अलग रहते थे. पुलिस के मुताबिक महिला अपना कमरा बंद कर शरीर में आग लगा ली थी. इस संबंध में यूडी केस दर्ज किया गया है. एसआइ नारायण सोरेन ने बताया कि घटना हत्या है या आत्महत्या, इसे लेकर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >