जीवन देनेवाली नदियों को बचाना बेहद जरूरी है : राव

डकरा : जीवन देनेवाली नदियों को बचाना बेहद जरूरी है. नदी के कारण धरती पर प्रकृति, मानव, पशु, पक्षी सभी जीवित हैं. इसके लिए पिछले कुछ वर्षों से गंगा दशहरा के मौके पर आयोजित होनेवाला कार्यक्रम बहुत ही अनुकरणीय है. उक्त बातें एनके एरिया के महाप्रबंधक एमके राव ने जामडीह में आयोजित देवनद दामोदर महोत्सव […]

डकरा : जीवन देनेवाली नदियों को बचाना बेहद जरूरी है. नदी के कारण धरती पर प्रकृति, मानव, पशु, पक्षी सभी जीवित हैं. इसके लिए पिछले कुछ वर्षों से गंगा दशहरा के मौके पर आयोजित होनेवाला कार्यक्रम बहुत ही अनुकरणीय है. उक्त बातें एनके एरिया के महाप्रबंधक एमके राव ने जामडीह में आयोजित देवनद दामोदर महोत्सव में कही.

वहीं पिपरवार मुख्य महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि दामोदर नद अपने उदगम स्थल से अंतिम पड़ाव तक के सफर में कोयले का विशाल भंडार मानव जीवन को विकसित करने के लिए दे रखा है. ऐसे में इस इलाके के लोग पूरी ईमानदारी और निष्ठा से इसके संरक्षण पर काम करें. इसके पूर्व दामोदर नद का पूरे विधि-विधान के साथ आरती की गयी.

जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का संचालन दामोदर बचाओ आंदोलन एनके एरिया डकरा के संयोजक आनंद झा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक विकास सिंह ने किया. इस अवसर पर बिगन सिंह भोगता, बिनय खलखो, संजय आइंद, श्याम उरांव, संजय चौहान, रघुराय मेहता, नव कुमार बनर्जी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >