विजय जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, आतिशबाजी

तोरपा : खूंटी लोकसभा क्षेत्र से अर्जुन मुंडा की जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तोरपा में विजय जुलूस निकाला. जमकर आतिशबाजी की तथा अबीर-गुलाल उड़ाये. इससे पूर्व विभिन्न जगहों के कार्यकर्ता हिल चौक स्थित पार्टी कार्यालय के पास जमा हुए. पूर्व विधायक कोचे मुंडा के नेतृत्व में यहां से गाजे-बाजे के […]

तोरपा : खूंटी लोकसभा क्षेत्र से अर्जुन मुंडा की जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तोरपा में विजय जुलूस निकाला. जमकर आतिशबाजी की तथा अबीर-गुलाल उड़ाये. इससे पूर्व विभिन्न जगहों के कार्यकर्ता हिल चौक स्थित पार्टी कार्यालय के पास जमा हुए. पूर्व विधायक कोचे मुंडा के नेतृत्व में यहां से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया. जुलूस मेन रोड, कर्रा मोड़, सखुवाटोली होते हुए पेट्रोल पंप तक गया. यहां से पुन: ब्लॉक चौक पहुंच कर समाप्त हो गया.

यहां पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की. जुलुस के दौरान भी कार्यकर्ता आतिशबाजी करते व अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे. जुलूस के दौरान कार्यकर्ता मिठाई भी बांटते चल रहे थे. जुलूस में जिला बीस सूत्री समिति सदस्य संतोष जायसवाल, कृपासिंधु बेहरा, तुलसी भगत, चंद्रशेखर गुप्ता, संजय नाग, निरज पाढ़ी, विनोद भगत, शशांक राय,सुबोध जायसवाल, रामानंद साहू, अजित राय, रंजीत वर्मा, उमेश गोप, मानुएल मुंडा, कृष्णाभगत, नीरज जायसवाल, प्रेम कुमार के अलावा सौभाग्या देवी के नेतृत्व में काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं.

क्षेत्र की जनता की जीत : पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि खूंटी से अर्जुन मुंडा की जीत क्षेत्र की जनता की जीत है. जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों पर मुहर लगा दी है.
कर्रा : भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा की जीत पर गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष राम ध्यान सिंह के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया. इस दौरान कार्यकर्ताअों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया. जुलूस में शिवकुमार केसरी, शिवकुमार सिंह, सुजित कुमार, देवेंद्र कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताशामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >