खलारी : डीएवी स्कूल खलारी में वार्षिकोत्सव का आयोजन बुधवार को शाम 5.30 बजे से किया जायेगा. प्राचार्य यूके परासर ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट के साथ-साथ बच्चे गीत-संगीत के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.
समारोह में मुख्य अतिथि स्कूल के स्थानीय प्रबंध समिति के चेयरमैन आरएस रूंगटा उपस्थित रहेंगे. विशिष्ट अतिथि डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी एमके सिन्हा, सीआइएसएफ कमांडेंट अशोक जलवानिया, डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह, बीडीओ नूतन कुमारी व सीओ रवि किशोर राम उपस्थित रहेंगे.
