रोड नहीं तो वोट नहीं

बुंडू : प्रखंड के बारूहातू पंचायत के नवाडीह, सेरेंगटोली, रागय, तिलाइपीड़ी, तोलसांड़ी, गयाजारा, उपर गयाजारा गांव के ग्रामीणों ने रेदा बाजार में बैठक कर रोड नहीं तो वोट नहीं का निर्णय लिया. साथ ही सरकारी अधिकारियों के इन गांवों में प्रवेश भी वर्जित कर दिया. ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के 71 साल बाद भी […]

बुंडू : प्रखंड के बारूहातू पंचायत के नवाडीह, सेरेंगटोली, रागय, तिलाइपीड़ी, तोलसांड़ी, गयाजारा, उपर गयाजारा गांव के ग्रामीणों ने रेदा बाजार में बैठक कर रोड नहीं तो वोट नहीं का निर्णय लिया. साथ ही सरकारी अधिकारियों के इन गांवों में प्रवेश भी वर्जित कर दिया. ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के 71 साल बाद भी आज तक इन गांवों तक सुगम पहुंच पथ नहीं है.

लोग जंगल, झाड़, पहाड़ लांघ कर बुंडू आते हैं. किसी की तबीयत खराब होने पर ग्रामीण खटिया में ढोकर लाने को विवश हैं. बरसात के दिनों में तो गांववालों की स्थिति और भी बदतर हो जाती है. इस संदर्भ में लोगों ने सरकार से चुनाव से पहले उपरोक्त गांवों तक पहुंच पथ बनाने की मांग की है. अन्यथा वोट मांगने और वोट दिलानेवाले लोग इन गांवों में न आयें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >