पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ धरना

तोरपा : पेट्रोल व डीजल की मूल्य वृद्धि वापस लेने, फसल बीमा की राशि का भुगतान करने, कृषि ऋण माफ करने आदि मांगों को लेकर आदिवासी मूलवासी अस्तित्व रक्षा मंच ने गुरुवार को तोरपा में रैली निकाली. अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और धरना दिया. धरना में मंच की […]

तोरपा : पेट्रोल व डीजल की मूल्य वृद्धि वापस लेने, फसल बीमा की राशि का भुगतान करने, कृषि ऋण माफ करने आदि मांगों को लेकर आदिवासी मूलवासी अस्तित्व रक्षा मंच ने गुरुवार को तोरपा में रैली निकाली. अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और धरना दिया. धरना में मंच की संयोजिका दयामनी बरला ने कहा कि पेट्रोल व डीजल में मूल्य वृद्धि का सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है. महंगाई बढ़ रही है, पर सरकार को आम लोगों की चिंता नहीं है.

उन्होंने कहा कम बारिश के कारण किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गयी है. अत: अविलंब किसानों का कृषि ऋण माफ कर देना चाहिए. उन्होंने फसल बीमा के भुगतान की मांग भी की. धरना समाप्ति के पश्चात मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा. मौके पर दीपा मिंज, तुरतन तोपनो, प्रभु दयाल, लूकस तोपनो, बासिल

तोपनो, रामू लोहरा, नेलशन तोपनो, मोजेस तोपनो, बिरसा तोपनो, सेम तोपनो, रेवन तोपनो, एनेम तोपनो, कुलदीप हेमरोम, सोहराइ हेमरोम, ललिता देवी, प्रेमलता इंदवार, रंगलाल साहू आदि उपस्थित थे. संचालन हादू तोपनो तथा अध्यक्षता प्रभुदयाल कोंगाड़ी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >