एसडीओ ने सब्जी व मिठाई दुकानों में मारा छापा, एक गिरफ्तार,भेजा जेल

खूंटी : दुर्गापूजा के दौरान नकली मिठाई की बिक्री रोकने के उद्देश्य से एसडीओ प्रणव कुमार पाल ने सोमवार को बाजारटांड़ स्थित होटल और मिठाई दुकानों में छापेमारी की़ इस दौरान उन्होंने मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजा. वहीं शहर के टाउन हॉल के समीप स्थित गुदड़ी सब्जी बाजार में एसडीओ ने […]

खूंटी : दुर्गापूजा के दौरान नकली मिठाई की बिक्री रोकने के उद्देश्य से एसडीओ प्रणव कुमार पाल ने सोमवार को बाजारटांड़ स्थित होटल और मिठाई दुकानों में छापेमारी की़ इस दौरान उन्होंने मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजा. वहीं शहर के टाउन हॉल के समीप स्थित गुदड़ी सब्जी बाजार में एसडीओ ने छापेमारी के दौरान हरी सब्जी में रंग मिलाते हुए एक सब्जी विक्रेता को पकड़ा़ दुकानदार टब में रंग घोल कर उसमें सब्जी डूबो कर मिला रहा था़
एसडीओ ने दुकानदार को गिरफ्तार कर थाना भेज दिया़ वहीं सब्जी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया. मौके पर से उन्होंने रंग भी जब्त किया है. कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्र गागराई, थाना प्रभारी राजेश प्रसाद रजक सहित अन्य उपस्थित थे.
वाटर पंप विक्रेता की दुकान में छापेमारी
अफीम की खेती में पटवन के लिए वाटर पंप की बिक्री करने की सूचना पर एसडीओ प्रणव कुमार पाल ने शहर के एक पंप विक्रेता के दुकान में छापेमारी की़ एसडीओ ने उनके दुकान से रसीद और अन्य दस्तावेजों को जब्त किया़ सामान की सूची और स्टॉक की जांच की़ इसके अलावा दुकानदार के लाइसेंस की भी जांच करनेे के लिए कहा है. उन्होंने सभी विक्रेताओं को वाटर पंप खरीदने वाले से आधार कार्ड की छायाप्रति लेने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >