असंगठित मजदूरों की छह से प्रस्तावित हड़ताल वापस

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की प्रबंधन के साथ एजेंडा मीटिंग पिपरवार : असंगठित मजदूरों की समस्या को लेकर शुक्रवार को पिपरवार महाप्रबंधक के साथ यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की एजेंडा बैठक हुई. अध्यक्षता जीएम केके मिश्रा ने की. यूनियन द्वारा असंगठित मजदूरों की 12 सूत्री मांगों को लेकर छह जून से हड़ताल की नोटिस दी […]

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की प्रबंधन के साथ एजेंडा मीटिंग

पिपरवार : असंगठित मजदूरों की समस्या को लेकर शुक्रवार को पिपरवार महाप्रबंधक के साथ यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की एजेंडा बैठक हुई. अध्यक्षता जीएम केके मिश्रा ने की. यूनियन द्वारा असंगठित मजदूरों की 12 सूत्री मांगों को लेकर छह जून से हड़ताल की नोटिस दी गयी थी, जिस पर प्रबंधन ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया था. बैठक में मांगों पर चर्चा होने के बाद प्रबंधन ने कई बिंदुओं पर सहमति जतायी. इसके बाद यूनियन के प्रतिनिधियों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया. यूनियन के क्षेत्रीय सचिव मुंद्रिका प्रसाद ने बताया कि प्रबंधन द्वारा असंगठित मजदूरों के सीएमपीएफ का पासबुक, पेमेंट स्लिप, माइनिंग शू, हेलमेट,
महीने की 10 तारीख तक मजदूरी भुगतान, संडे ड्यूटी के एवज में दोगुना मजदूरी भुगतान करने पर सहमति जतायी. बिना किसी पर्याप्त कारण के नियम विरुद्ध किसी मजदूर को नहीं हटाये जाने, खदान के अंदर रेस्ट शेल्टर व पीने के पानी की व्यवस्था करने के अलावा आइ कार्ड, आइएमइ, पीएमइ व टीसी पर एक माह के अंदर विचार करने का भरोसा दिया गया. मौके पर यूनियन के कामेश्वर राम, कुर्बान, टिकेश्वर ठाकुर, चमन महतो, चंदन शर्मा, लखन महतो, भीम महतो, गुलाब चंद महतो, पिंटू राम जबकि प्रबंधन की ओर से जीएम केके सिंह, जीएम ऑपरेशन संजय कुमार, एसओपी डॉ एके सिंह, अशोक पीओ उमेश कुमार विद्यार्थी, पिपरवार पीओ एके त्यागी, सी केरकेट्टा, अभिषेक आनंद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >