सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा में दृष्टि सिन्हा 95.2 प्रतिशत

खलारी : सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा में दृष्टि सिन्हा 95.2 प्रतिशत अंक लाकर डीएवी स्कूल खलारी की टॉपर बनी. स्कूल से कुल 105 बच्चे बोर्ड परीक्षा में सम्मलित हुए थे. रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा. 86 बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं. वहीं स्कूल के 12 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किया है. […]

खलारी : सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा में दृष्टि सिन्हा 95.2 प्रतिशत अंक लाकर डीएवी स्कूल खलारी की टॉपर बनी. स्कूल से कुल 105 बच्चे बोर्ड परीक्षा में सम्मलित हुए थे. रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा. 86 बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं. वहीं स्कूल के 12 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किया है. इसके अलावा 47 बच्चों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं. स्कूल में दूसरे स्थान पर 94.6 प्रतिशत अंक लाकर विशाल कुमार सिन्हा तथा 94.4 प्रतिशत अंक लाकर अंकिता कुमारी तीसरे स्थान पर रही.

इसके अलावा आयुष वर्मा को 93.2 प्रतिशत, शुभम 93 प्रतिशत, शुभम कुमार को 92.2 प्रतिशत, अबीर घोष 93 प्रतिशत, हर्ष कुमार 92.8 प्रतिशत, प्रियांशु राज 91.8 प्रतिशत, बादल राज 91 प्रतिशत, संजू प्रिया 90.8 प्रतिशत तथा सौरभ उपाध्याय को 90 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. विषयवार सर्वाधिक अंक अर्जित करनेवालों में दृष्टि सिन्हा को हिंदी में 95 तथा विज्ञान में 97 अंक मिले हैं. विशाल सिन्हा को अंग्रेजी में 97, शुभम कुमार व शुभम को गणित में 97, प्रियांशी यादव को समाज विज्ञान में 97 अंक मिले हैं. इसके अलावा एफआइटी में आयुष वर्मा, आकृति कुमार, मृत्युंजय कुमार, श्रृष्टि चंद्रा, चंदन मंडल व ट्विंकल कुमारी को 100 अंक मिले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >