किसी परीक्षा केंद्र में नहीं लगी सीसीटीवी

खलारी : खलारी के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी नहीं हो सकी. किसी भी केंद्र में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया. जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में खलारी के कुल 928 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. शुक्रवार को हिंदी की परीक्षा में आठ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. खलारी के बच्चों के लिए दो केंद्र […]

खलारी : खलारी के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी नहीं हो सकी. किसी भी केंद्र में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया. जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में खलारी के कुल 928 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. शुक्रवार को हिंदी की परीक्षा में आठ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. खलारी के बच्चों के लिए दो केंद्र बनाये गये हैं. राजकीयकृत जनता उच्च विद्यालय खलारी बाजारटांड़ तथा एसीसी उच्च विद्यालय खलारी. जनता उच्च विद्यालय में 590 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं. पहले दिन पांच बच्चे अनुपस्थित थे.

अनुपस्थित रहने वाले बच्चों में आदर्श मैक्लुस्कीगंज के दो, अपग्रेडेड हाई स्कूल राय का एक तथा सशिविमं पुरनी राय का दो बच्चे शामिल हैं. जनता हाइस्कूल केंद्र पर सरस्वती विद्या मंदिर पुरनी राय के 159, आदर्श उच्च विद्यालय मैक्लुस्कीगंज के 135, आदर्श उच्च विद्यालय शांति नगर के 130, एसीसी उच्च विद्यालय खलारी के 198 तथा राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय राय के 68 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं. वहीं एसीसी उच्च विद्यालय केंद्र में 338 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं.

यहां राजकीयकृत जनता उच्च विद्यालय के 107, विद्या विकास केंद्र डकरा के 53 तथा ज्ञान भारती उच्च विद्यालय के 178 परीक्षार्थी शामिल हैं. एसीसी स्कूल केंद्र में तीन बच्चे अनुपस्थित रहे. जिसमें विद्या विकास केंद्र डकरा का एक तथा ज्ञान भारती उच्च विद्यालय के दो बच्चे शामिल हैं. सीओ व बीडीओ ने केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया. परीक्षा शांतिपूर्ण रही. केंद्रों पर स्टैटिक पुलिस बल लगाये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >