चार केंद्रों पर नहीं लगे सीसीटीवी टीवी कैमरे

सिल्ली : सिल्ली-मुरी में मैट्रिक परीक्षा को लेकर पांच केंद्र बनाये गये हैं. शुक्रवार को हिंदी की परीक्षा हुई. परीक्षा केंद्र सिल्ली ग्राम विकास, प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल सिल्ली, एसएस प्लस टू स्कूल, राजकीय मवि सिंगपुर व उर्सुलाइन स्कूल बनाये गये हैं. इन केंद्रों पर 2176 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण रही. […]

सिल्ली : सिल्ली-मुरी में मैट्रिक परीक्षा को लेकर पांच केंद्र बनाये गये हैं. शुक्रवार को हिंदी की परीक्षा हुई. परीक्षा केंद्र सिल्ली ग्राम विकास, प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल सिल्ली, एसएस प्लस टू स्कूल, राजकीय मवि सिंगपुर व उर्सुलाइन स्कूल बनाये गये हैं. इन केंद्रों पर 2176 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण रही. सरकारी आदेशानुसार सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने थे. लेकिन किसी भी केंद्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाये गये हैं. केवल उर्सुलाइन स्कूल में पहले से ही सीसीटीवी कैमरा मौजूद है. वहीं कई केंद्रों पर एक ही बेंच पर तीन छात्र बैठ कर परीक्षा लिखते पाये गये. नियमानुसार एक बेंच पर दो परीक्षार्थी ही बैठ सकते हैं. केंद्राधीक्षकों ने बताया कि छह फीट से ज्यादा लंबे बेंच पर तीन छात्र बिठाये गये हैं.

प्रश्नपत्र में गड़बड़ी से छात्र परेशान

हिंदी के प्रश्न दो में पैसेज के आधार पर प्रश्नों के उत्तर मांगे गये थे. परीक्षार्थियों ने बताया कि इन पैसेज वाले प्रश्नों में गड़बड़ी थी. आठ अंक के लिए पूछे गये प्रश्नों मेें केवल पहले प्रश्न को छोड़ सारे प्रश्न पैसेज से बाहर के थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >