मुआवजा एवं नौकरी की मांग के निबटारे को लेकर चर्चा की गयी
मैक्लुस्कीगंज : विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा हेसालौंग के बैनर तले मैक्लुसकीगंज पिपरवार रेलवे परियोजना के रैयत विस्थापित एवं पिपरवार प्रबंधन सीसीएल की एक संयुक्त बैठक शिव मंदिर परिसर में हुई. अध्यक्षता रवींद्र कुमार साहू ने की. बैठक में 27 वर्ष पूर्व उक्त रेल परियोजना के लिये अधिगृहित भूमि के बदले उचित मुआवजा एवं नौकरी की मांग के निबटारे को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में नौकरी एवं मुआवजा से संबंधित कोई भी कागजात सीसीएल पिपरवार के अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं रैयतों के समक्ष नहीं दिया.
इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पांच मार्च को मैक्लुस्कीगंज-पिपरवार रेलवे लाइन को बाधित करने का निर्णय लिया है. बैठक मे सीसीएल पिपरवार प्रबंधन कि ओर से सहायक प्रबंधक निशिकांत कुमार, कार्मिक प्रबंधक पिपरवार डाॅ एके सिंह, भूमि एवं राजस्व विभाग पिपरवार मजीद अख्तर, स्टाफ ऑफिसर एनसी नायक, सहायक प्र खनन सच्चिदानंद सिंह, संदीप चौधरी, अंचल निरीक्षक खलारी किरण खलखो एवं मदन प्रसाद साहू, पंकज कुमार, सोनू कुमार, अजय कुमार, फजू खान, द्वारिका साहू, जकिरण खातून, सुमीत कुमार, हेमलाल गंझू, रामचंद्र गंझू, कुलदीप साहू, बंधु साहू, बिशेश्वर साहू सहित अन्य उपस्थित थे.
