टेंपो व बाइक में टक्कर, शिशु सहित छह घायल

पिपरवार : बचरा चार नंबर चौक मछली बाजार के निकट सोमवार की दोपहर टेंपो व बाइक में हुई टक्कर में शिशु सहित छह लोग बुरी तरह घायल हो गये. इनमें पुरानी राय निवासी गौरव कुमार दुबे, टंडवा निवासी सुरेश पांडेय, व बहेरा निवासी मो नौशाद, रूमी परवीन, रियान (एक वर्ष) व राय निवासी टेंपो चालक […]

पिपरवार : बचरा चार नंबर चौक मछली बाजार के निकट सोमवार की दोपहर टेंपो व बाइक में हुई टक्कर में शिशु सहित छह लोग बुरी तरह घायल हो गये. इनमें पुरानी राय निवासी गौरव कुमार दुबे, टंडवा निवासी सुरेश पांडेय, व बहेरा निवासी मो नौशाद, रूमी परवीन, रियान (एक वर्ष) व राय निवासी टेंपो चालक हसन आरजू शामिल हैं.
घायलों को सीसीएल के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. गौरव कुमार दुबे की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. सुरेंद्र पांडेय को पैर, हाथ व सिर में चोटें आयी है. जबकि मो नौशाद का एक हाथ टूट गया है. पिपरवार पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपो व बाइक को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >