कर्रा : थाना क्षेत्र के बमरजा गांव निवासी अर्जुन खलखो के 22 वर्षीय पुत्र गावां खलखो को सरलो जंगल के समीप हाथियों ने पटक कर कुचल दिया. घायल गावां खलखो ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया. घटना शुक्रवार शाम की है. गावां हाथियों को देखने जंगल की अोर गया था. ज्ञात […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
कर्रा : थाना क्षेत्र के बमरजा गांव निवासी अर्जुन खलखो के 22 वर्षीय पुत्र गावां खलखो को सरलो जंगल के समीप हाथियों ने पटक कर कुचल दिया. घायल गावां खलखो ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया. घटना शुक्रवार शाम की है. गावां हाथियों को देखने जंगल की अोर गया था. ज्ञात हो कि एक पखवारे से हाथियों का एक झुंड क्षेत्र में विचरण कर रहा है.
इधर, वन विभाग के अधिकारियों द्वारा हाथियों को क्षेत्र से खदेड़ने का प्रयास जारी है. रेंजर शिवशंकर मांझी ने बताया कि माइक से ग्रामीणों को सूचना दी जा रही है कि हाथियों के नजदीक न जायें. उन्हें जाने का रास्ता दें, लेकिन ग्रामीण इस पर अमल नहीं कर रहे हैं.
आरोपी गिरफ्तार
सिकिदिरी. सिकिदिरी पुलिस ने बरियातू थाना के सहयोग से बरियातू निवासी बबलू उर्फ कमरूद्दीन अंसारी व शमशेर खान उर्फ बड़का मच्छड़ को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया.
दोनों सिकिदिरी थाना कांड संख्या 33/17 के आरोपी हैं.