स्कूल का निरीक्षण, कई समस्या पायी गयी

पिपरवार. बचरा उत्तरी पंचायत मुखिया गुंजन कुमारी सिंह ने शुक्रवार को मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान विद्यालय में कई समस्या पायी गयी. मिड डे मील को लेकर कई तरह की शिकायत मिली. बच्चों के लिए स्कूल में डेस्क-बेंच की कमी बतायी गयी. स्कूल की छत, दरवाजे, खिड़कियां, फर्श क्षतिग्रस्त मिले. इस संबंध […]

पिपरवार. बचरा उत्तरी पंचायत मुखिया गुंजन कुमारी सिंह ने शुक्रवार को मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान विद्यालय में कई समस्या पायी गयी. मिड डे मील को लेकर कई तरह की शिकायत मिली.

बच्चों के लिए स्कूल में डेस्क-बेंच की कमी बतायी गयी. स्कूल की छत, दरवाजे, खिड़कियां, फर्श क्षतिग्रस्त मिले. इस संबंध में मुखिया ने चार सितंबर को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक बुलाने का फैसला लिया. उक्त बैठक में बच्चों के अभिभावक व ग्रामीणों को बुलाया गया है. बैठक में स्कूल की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जायेगी. मुखिया ने बताया कि बैठक के बाद आगे की कार्यवाही व समस्याओं के निदान की दिशा में निर्णय लिया जायेगा. निरीक्षण के दौरान गणेश महतो, एतवरिया देवी, लक्ष्मण मंडल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >