मनमाना बिजली बिल से उपभोक्ता परेशान

खूंटी. खूंटी में विद्युत उपभोक्ता मनमाना विद्युत बिल से परेशान हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि जब से रांची फ्यूलिट ग्रिड (निजी फ्रेंचाइजी) खूंटी में मीटर रीडिंग का कार्य कर रही है तब से यह समस्या उत्पन्न हुई है. ज्यादा बिल आने से अधिकतर उपभोक्ता इसमें सुधार कराने के लिए विभाग का चक्कर काट रहे […]

खूंटी. खूंटी में विद्युत उपभोक्ता मनमाना विद्युत बिल से परेशान हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि जब से रांची फ्यूलिट ग्रिड (निजी फ्रेंचाइजी) खूंटी में मीटर रीडिंग का कार्य कर रही है तब से यह समस्या उत्पन्न हुई है.

ज्यादा बिल आने से अधिकतर उपभोक्ता इसमें सुधार कराने के लिए विभाग का चक्कर काट रहे हैं. गड़बड़ी के कारण उपभोक्ता बिल की राशि भी जमा नहीं कर रहे हैं. विभाग को प्रतिमाह साठ लाख से ज्यादा बिल की राशि मिलती थी. लेकिन मनमाना व गलत बिल के कारण एक चौथाई राशि भी जमा नहीं हो रही है. जिससे राजस्व का नुकसान हो रहा है. विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल मांझी ने बताया कि बिल में गड़बड़ी की सूचना मिली है.

एजेंसी को सही बिल जारी करने का निर्देश व विभाग के अधिकारियों को बढ़ा व गलत बिल सुधारने को कहा गया है. उक्त फ्रेंचाइजी के कार्यों की शिकायत उच्चाधिकारी से भी की गयी है. इधर कई मुहल्लों के लोगों का कहना है कि उन्हें चार माह से बिजली बिल नहीं मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >