सोनाहातू : विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गुरुवार को सोनाहातू के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय परिसर में कानूनी सारक्षता अभियान के तहत शिविर लगाया गया.
इस दौरान छात्राओं को नालसा की 10 योजनाओं की जानकारी दी गयी. छात्राओं को संविधान, शिक्षा एक अधिकार, नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि कानून की जानकारी दी गयी. मौके पर अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, सनातन महतो, पीएलवी कपिलदेव प्रसाद केसरी, वार्डन सरोजिनी टोप्पो, शशि बाड़ा, रामा कुमारी आदि उपस्थित थे.
