सीसीएल की सीएसआर योजना के तहत बांटी गयी साइकिल
पिपरवार : सीसीएल की सीएसआर योजना के तहत पिपरवार परियोजना के सौजन्य से 67 स्कूली छात्राओं के बीच परियोजना कार्यालय परिसर में बुधवार को साइकिल वितरण किया गया.
साइकिल पानेवाले लाभुकों में आदिवासी उच्च विद्यालय कल्याणपुर, संत जोसेफ हाई स्कूल मंडेर, उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय बहेरा, राजकीय मध्य विद्यालय चोड़ा व कारो इंटर कॉलेज पिपरवार की छात्राएं शामिल हैं. जीएम एसएस अहमद की उपस्थिति में छात्राओं को साइकिल दी गयी. पीओ विमलकांत शुक्ला ने कहा कि कोयलांचल में नारी सशक्तिकरण के लिए यह सराहनीय कदम है.
आगे भी सीसीएल की ओर से सीएसआर योजना के तहत ग्रामीणों को अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. मौके पर क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी कैप्टन एमके सिंह, एसओसी एके सिंह, डाॅ एके सिंह, कुमार अभिषेक, बहेरा पंचायत की मुखिया कतरीना खाखा, पूर्व मुखिया अलेक्जेंडर तिग्गा आदि मौजूद थे.
