केडी रोड में पाइपलाइन व बिजली पोल के लिए दो फिट जगह जरूरी

केडी रोड में सड़क व नाली के अतिरिक्त पाइपलाइन बिछाने व बिजली पोल लगाने के लिए भी जगह चाहिए.

खलारी : केडी रोड में सड़क व नाली के अतिरिक्त पाइपलाइन बिछाने व बिजली पोल लगाने के लिए भी जगह चाहिए. ज्ञात हो कि हजारीबाग-बीजूपाड़ा रोड बना रही एजेंसी अभी केवल 12 मीटर जगह खाली करा रही है. जिसमें 10 मीटर में रोड बनना है तथा दोनों बगल नाली के लिए दो मीटर जगह लिया जा रहा है.

12 फिट के बाद दो फिट अतिरिक्त जगह पाइपलाइन बिछाने व बिजली पोल लगाने के लिए जरूरी होगा. पीएचइडी के अभियंता दीपांकर ने बताया कि केडी रोड में नये सिरे से पाइपलाइन बिछायी जायेगी. अधीक्षण अभियंता कार्यालय से प्राक्कलन स्वीकृत होते ही काम शुरू कर दिया जायेगा.

बताया कि इसके लिए दो फिट जगह चाहिए. दीपांकर ने बताया कि रोड निर्माण कर रही एजेंसी को अतिरिक्त जगह के लिए बता दिया गया है. इधर केडी के कई दुकानदार 14 मीटर के बाद पाइपलाइन के लिए जगह छोड़े बिना स्थाई निर्माण कर रहे हैं. ऐसे में फिर से उनके लिए परेशानी हो सकती है.

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >