दुल्ली में ट्रक के धक्के से पशु घायल

मैक्लुस्कीगंज-चामा मुख्य पथ पर दुल्ली के निकट टर्बो ट्रक के धक्के से खेती योग्य पशु गंभीर रूप से घायल हो गया

मैकलुस्कीगंज : मैक्लुस्कीगंज-चामा मुख्य पथ पर दुल्ली के निकट टर्बो ट्रक के धक्के से खेती योग्य पशु गंभीर रूप से घायल हो गया. बैल दुल्ली निवासी श्रवण यादव का बताया जाता है.श्रवण पेशे से किसान है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक बैल को ठोकर मारने के बाद भागने के क्रम में पशु को लगभग एक किलोमीटर तक घिसटते चला गया. इस कुकृत्य को देख उक्त गांव के गुस्साये ग्रामीणों ने टर्बो को पकड़ने का प्रयास किया, परंतु वह चकमा देकर भागने में सफल रहा.

गंभीर रूप से घायल पशु से किसान के परिजन मायूस हैं. किसान के परिजनों ने प्रशासन से मुआवजा की गुहार लगायी है.

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >