JSSC CGL Scam: हजारीबाग से शैलेश पासवान हिरासत में, पलामू से एक की गिरफ्तारी पहले ही

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़े परीक्षा घोटाले में CID की जांच तेज हो गई है. टीम ने हजारीबाग से शैलेश पासवान को पकड़ा है, जिससे पूछताछ जारी है. इससे पहले पलामू से भी एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी.

पंकज त्रिपाठी की रिपोर्ट

रांची. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) से जुड़ी कथित परीक्षा अनियमितता और घोटाला मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में सीआईडी की टीम ने हजारीबाग से शैलेश पासवान को पकड़ा है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.

पलामू से 1 की हो चुकी है गिरफ्तारी

इससे पहले शनिवार को सीआईडी ने पलामू से कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उससे भी मामले को लेकर पूछताछ की गयी. अब शैलेश पासवान और कुंदन कुमार से मिली जानकारी के आधार पर सीआईडी पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL मामले में पलामू का युवक कुंदन कुमार गिरफ्तार, सिसई में था प्रखंड कल्याण पदाधिकारी

पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश

जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर सीआईडी की जांच लंबे समय से चल रही है. जांच एजेंसी अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है. दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले में जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है. सीआईडी की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की संभावना है. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

शेखर सुमन एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वे झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कवर करते हैं.

प्रभात खबर से पहले शेखर सुमन ने करीब डेढ़ वर्ष तक झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘सार भारत’ में रिपोर्टर के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक विषयों के साथ-साथ अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग की.

शैक्षणिक रूप से शेखर सुमन ने संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से अकाउंट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से वर्ष कॉमर्स में मास्टर्स और रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की.

पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि राजनीति, सामाजिक मुद्दों और अपराध से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >