JSSC आचार्य परीक्षा में कंप्यूटर हैकिंग मामले में हाईकोर्ट सख्त, CID जांच का आदेश

झारखंड हाई कोर्ट ने JSSC आचार्य परीक्षा में कंप्यूटर हैकिंग के आरोपों की CID जांच के आदेश दिए हैं। यह फैसला परीक्षा में गड़बड़ी सामने आने के बाद लिया गया है। अब सभी कंप्यूटरों की होगी जांच।

रांची. झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर शनिवार को झारखंड हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है. अदालत ने परीक्षा के दौरान हुई कथित कंप्यूटर हैकिंग की जांच सीआईडी से कराने का निर्देश दिया है. यह मामला परीक्षा में इस्तेमाल किये गये कंप्यूटर नंबर 28 और 19 में गड़बड़ी सामने आने के बाद शुरू हुआ था.

15 जनवरी से 22 फरवरी 2026 के बीच हुई थी परीक्षा

जानकारी के अनुसार, झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 15 जनवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 के बीच किया गया था. परीक्षा के दौरान कंप्यूटर नंबर 28 और 19 को कथित तौर पर हैक किये जाने की बात सामने आयी थी. इसके बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी जेएसएससी ने प्रभावित परीक्षा को दोबारा कराने की बात कही थी.

दोबारा परीक्षा कराने के फैसले को दी गयी थी चुनौती

जेएसएससी के दोबारा परीक्षा कराने के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी गयी थी. इसी चैलेंज याचिका पर शनिवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने पूरे मामले की जांच सीआईडी से कराने का आदेश दिया. अदालत ने जांच को केवल उन दो कंप्यूटरों तक सीमित नहीं रखने का निर्देश दिया, जिनमें कथित तौर पर हैकिंग की बात सामने आयी थी.

कंप्यूटर नंबर 28 और 19 के साथ-साथ सभी कंप्यूटरों की भी जांच

हाई कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि कंप्यूटर नंबर 28 और 19 की जांच के साथ-साथ उन सभी कंप्यूटरों की भी जांच की जाए, जिन पर झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा आयोजित की गयी थी. इससे परीक्षा प्रक्रिया के दौरान इस्तेमाल किये गये सभी कंप्यूटरों की तकनीकी जांच का रास्ता साफ हो गया है.

ये भी पढ़ें: JSSC माध्यमिक आचार्य रिजल्ट पर उठे सवाल , 28% सफल निजी यूनिवर्सिटी से - 5 साल बाद PG करने वाले भी पास

अब सीआईडी करेगी पूरे मामले की जांच

अदालत के निर्देश के बाद अब सीआईडी पूरे मामले की जांच करेगी. जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जायेगा कि परीक्षा के दौरान वास्तव में कंप्यूटरों के साथ छेड़छाड़ या हैकिंग हुई थी या नहीं. साथ ही यह भी देखा जा सकता है कि कथित तकनीकी गड़बड़ी केवल दो कंप्यूटरों तक सीमित थी या परीक्षा में इस्तेमाल किये गये अन्य कंप्यूटर भी प्रभावित हुए थे.




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

शेखर सुमन एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वे झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कवर करते हैं.

प्रभात खबर से पहले शेखर सुमन ने करीब डेढ़ वर्ष तक झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘सार भारत’ में रिपोर्टर के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक विषयों के साथ-साथ अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग की.

शैक्षणिक रूप से शेखर सुमन ने संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से अकाउंट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से वर्ष कॉमर्स में मास्टर्स और रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की.

पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि राजनीति, सामाजिक मुद्दों और अपराध से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >