झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में आज बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम लगातार करवट ले रहा है. सोमवार यानी 30 मार्च की सुबह मौसम साफ रहने के कारण धूप का असर देखने को मिला, लेकिन दोपहर बाद बादल छाने लगे और कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई. वहीं मंगलवार को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इससे संबंधित रिपोर्ट नीचे पढ़ें.

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है. राज्य के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका और पाकुड़ में ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गिरिडीह समेत बाकी 19 जिलों में गरज के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

पूर्वोत्तर हिस्सों में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के पूर्वोत्तर हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि भी हो सकती है. अन्य जिलों में हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि दो और तीन अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में हल्की बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है.

तापमान में दो डिग्री तक हो सकती है बढ़ोतरी 

धनबाद के तापमान की बात करें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले 24 घंटों में तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद इसमें दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और बिना जरूरत के बाहर निकलने से बचें. तेज हवा और बिजली कड़कने के दौरान खुले में ना रहें. पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रहें.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर की लाइफ लाइन सुवर्णरेखा को गंदा कर रहे 9 बड़े नालों का पानी, अधर में लटका 72 करोड़ के एसटीपी का निर्माण 

यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >