झारखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है तो कुछ में लू चलने की चेतावनी दी गई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

झारखंड का मौसम सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, तो कहीं दोपहर बाद आंधी-बारिश हो रही है. मौसम विभाग द्वारा 20 मई को बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रांची सहित हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में आकाश में बादल छाये रहेंगे. 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

21 और 22 मई को लू और बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार, 21 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में लू चल सकती है, जबकि अन्य जिलों में दिन में तेज धूप और दोपहर बाद आकाश में बादल छाए रह सकते हैं. तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. 22 मई को यही स्थिति बनी रह सकती है. 

23 मई को तेज आंधी और बारिश के आसार 

23 मई को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज में दोपहन बाद 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं पलामू, गढ़वा सहित अन्य जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन औन वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. विभाग के अनुसार झारखंड के सभी जिलों में 25 मई तक आंधी-बारिश और मेघ गर्जन का येलो अलट जारी किया गया है.

रांची का तापमान बढ़ा 

24 घंटे में रांची के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं मेदिनीनगर के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है. मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सरायकेला में सात मिमी बारिश हुई, जबकि खूंटी और आसपास के इलाके में तेज हवा चली.

यह भी पढ़ें: देवघर में चाय दुकान चलाने वाली महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी 

यह भी पढ़ें: धनबाद: अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, तेतुलमारी राजगंज रोड को किया जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >