Jharkhand Weather: रांची समेत पूरे झारखंड राज्य में बुधवार यानी 10 जून से मौसम में बदलाव संभव है. वहीं, 15 से 17 जून तक झारखंड में संताल परगना के रास्ते मॉनसून के प्रवेश करने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को कोडरमा और हजारीबाग को छोड़ कर अन्य जिलों में बादल छाये रहने, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
11 जून को ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून को रांची, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और बोकारो में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, बादल, वज्रपात और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
12 जून का मौसम
12 जून को भी कई जिलों में बादल छाये रहने, वज्रपात और तेज हवा के साथ-साथ कहीं-कहीं हल्की-मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. यह स्थिति अब 15 जून तक रहने की संभावना है.
क्या है मॉनसून की स्थिति?
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के बुधवार तक सिक्किम एवं बंगाल के कुछ हिस्सों में और चार से पांच दिनों के अंदर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में जल, जंगल, जमीन को संरक्षित कर सकती है लैंडस्केप एप्रोच पॉलिसी, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कामयाब
इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन का अधिकारियों को निर्देश, हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने में न हो कोई ढिलाई