झारखंड में आज तेज हवा-बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather News: आईएमडी ने शुक्रवार को अगले चार दिनों के दौरान झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. 4 जुलाई को रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बारिश. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather News: मौसम विभाग ने शनिवार यानी 4 जुलाई को राज्य के सभी 24 जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 6 जुलाई से 8 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान राज्य में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. 

5-7 जुलाई को इन जिलों में बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार, 5 जुलाई को लातेहार, पलामू, चतरा और गढ़वा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. सोमवार यानी 6 जुलाई को झारखंड के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, चतरा और रांची जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं. मंगलवार यानी 7 जुलाई को खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. 

मेदिनीनगर में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान मेदिनीनगर  में 54.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. झारखंड में सबसे गर्म बोकारो थर्मल रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा. चाईबासा का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और जमशेदपुर में 33 डिग्री सेल्सियस रहा. 

इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून 12 जून को झारखंड पहुंचा था. मॉनसून 30 जून तक पूरे राज्य में सक्रिय हो गया. हालांकि जून महीने में राज्य में सामान्य से 54 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई. 

यह भी पढ़ें- पलामू: कैदी के फरार होने की उड़ी अफवाह, उग्र ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, SDPO ने शांत किया बवाल

यह भी पढ़ें- मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफसर की कमी पर एनएमसी सख्त, दिया 45 दिनों की मोहलत

यह भी पढ़ें- देवघर AIMS में ECHS सेवा को हरी झंडी, झारखंड-बिहार के हजारों पूर्व सैनिकों को अब नहीं जाना होगा दिल्ली-रांची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >