Jharkhand Weather: झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून, रांची में होगी बारिश, जानें आपके जिले का कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून थोड़ा कमजोर पड़ गया है. रांची में आज एक या दो बार बारिश होने का अनुमान है. आपके जिले का कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून कमजोर पड़ रहा है. दक्षिणी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे सटे इलाकों के साथ-साथ पूर्वोत्तर राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. वहीं, डालटेनगंज, बीकानेर, सीकर, ग्वालियर, सीधी से होकर एक मानसून ट्रफ गुजर रहा है.

रांची में आज एक या दो बार होगी वर्षा

मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी रांची में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. अगले तीन दिनों तक तापमान यही बना रहेगा, ऐसा मौसम विभाग का कहना है. 11 जुलाई को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-1 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ सकती है.

झारखंड में अब तक 129.3 मिलीमीटर बरसा मानसून

मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार और मंगलवार को झारखंड में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. मानसून के सीजन में 1 जून से 7 जुलाई के बीच झारखंड में 129.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है. यह सामान्य से 49 फीसदी कम है. इस अवधि में राज्य में 255.3 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षा माना जाता है.

रांची का अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ा

अगर पिछले 24 घंटे के झारखंड के मौसम की बात करें, तो रांची का अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 31.7 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर में 13 मिलीमीटर वर्षा होने के बाद उच्चतम तापमान 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 33.6 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है. डालटेनगंज में बारिश नहीं हुई, लेकिन अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की कमी आई है.

जमशेदपुर में हुई सबसे ज्यादा 13 मिलीमीटर वर्षा

इस दौरान सबसे अधिक 13 मिलीमीटर वर्षा जमशेदपुर में हुई. इसके बाद गोड्डा में 12 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. हजारीबाग में 1.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, तो पश्चिमी सिंहभूम में 1 मिलमीटर. बोकारो, गुमला और साहिबगंज में 05.-0.5 मिलीमीटर वर्षापात हुआ. इस तरह झारखंड के कुल 7 जिलों में बारिश हुई.

झारखंड में किस जिले का कितना है तापमान

  • रांची में 31.7 डिग्री
  • जमशेदपुर में 33.6 डिग्री
  • डालटेनगंज में 34.4 डिग्री
  • बोकारो में 33.4 डिग्री
  • चतरा में 33.7 डिग्री
  • देवघर में 34.6 डिग्री
  • धनबाद में 31.8 डिग्री
  • गढ़वा में 34.8 डिग्री
  • गिरिडीह में 33.4 डिग्री
  • गोड्डा में 35 डिग्री
  • गुमला में 34 डिग्री
  • हजारीबाग में 36.2 डिग्री
  • जामताड़ा में 33.6 डिग्री
  • खूंटी में 34.4 डिग्री
  • बहरागोड़ा में 36.5 डिग्री
  • लातेहार में 33.9 डिग्री
  • लोहरदगा में 34.6 डिग्री
  • पाकुड़ में 36.3 डिग्री
  • पलामू में 35.6 डिग्री
  • रामगढ़ में 31.9 डिग्री
  • सरायकेला में 36.3 डिग्री
  • साहिबगंज में 33.3 डिग्री
  • सिमडेगा में 34.9 डिग्री
  • पश्चिमी सिंहभूम में 37 डिग्री

Also Read

Kal Ka Mausam: झारखंड में पलामू से गुजर रहा है मानसून ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Jharkhand Weather: रांची समेत झारखंड के 2 जिलों में वज्रपात के साथ वर्षा का येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >