झारखंड में तीन दिन रहेगा बारिश का दौर, आज सभी जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी

झारखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं से सावधान रहें.

Jharkhand Weather: झारखंड में आज मौसम पूरी तरह सक्रिय रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के सभी 24 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है. कई स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है.रांची में आज अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 22°C रहने की संभावना है.

पूरे राज्य में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आज पूरे झारखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा समेत सभी जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है. गरज-चमक के साथ वज्रपात को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन “सतर्क” के तहत RPF की कार्रवाई, रांची में ट्रेन से 18,840 रुपये की अवैध शराब जब्त

तेज हवा, वज्रपात का भी खतरा

IMD के अनुसार दक्षिणी और मध्य झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में बिजली गिरने की आशंका अधिक बनी हुई है. ऐसे मौसम में खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.

20 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18, 19 और 20 सितंबर तक झारखंड में बारिश का दौर जारी रहेगा. 19 सितंबर को अधिकांश जिलों में बादल, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी, जबकि 20 सितंबर को कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और अधिकतम तापमान 30–31°C के आसपास बना रहेगा.

बारिश और बादलों की वजह से रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और आसपास के पठारी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है. हालांकि मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: सहायक आचार्य भर्ती में झारखंड हाईकोर्ट का आदेश: 43 सीटें रहेंगी सुरक्षित, JSSC से मांगा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >