Jharkhand Rain Alert: 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रांची समेत 5 में ऑरेंज अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने रांची समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. आगे 2 सितंबर तक बारिश के आसार बने रहेंगे.

Jharkhand Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और मॉनसून के सक्रिय होने का असर झारखंड में साफ दिख रहा है. राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश हो रही है. शनिवार को लातेहार में सबसे अधिक 61 मिमी बारिश दर्ज की गR. वहीं रांची में 15 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा देवघर में 19 मिमी, दारीसाई में 27 मिमी, सरायकेला-खरसावां में 13 मिमी, खूंटी में पांच मिमी, कोडरमा में नौ मिमी, जगन्नाथपुर में 11 मिमी और हजारीबाग और सिमडेगा में दो-दो मिमी बारिश दर्ज की गई.

आज 15 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 30 अगस्त को रांची समेत खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, दुमका, देवघर और जामताड़ा में भारी बारिश बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा अन्य जिलों में भी बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- झारखंड में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, जिलों में बढ़ाई गई निगरानी, अस्पतालों को तैयार रहने का निर्देश

31 अगस्त को पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

31 अगस्त को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और लातेहार में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

एक और दो सितंबर को भी बारिश के आसार

एक सितंबर को लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं दो सितंबर को दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में भारी बारिश हो सकती है. राज्य के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है.

झारखंड में अब तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश

झारखंड में मॉनसून सामान्यतः एक जून से 30 सितंबर तक रहता है. राज्य में सालाना औसतन करीब 1400 मिमी बारिश होती है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, एक जून से 29 अगस्त तक झारखंड में सामान्य बारिश 786.5 मिमी होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 710.6 मिमी बारिश हुई है. इस तरह राज्य में अब तक सामान्य से करीब 10 फीसदी कम बारिश हुई है.

हालांकि कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है. रांची में सामान्य से सात फीसदी, पश्चिमी सिंहभूम में 44 फीसदी, सिमडेगा में पांच फीसदी, साहिबगंज में नौ फीसदी और खूंटी में दो फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गयी है. वहीं पूर्वी सिंहभूम में बारिश सामान्य के करीब पहुंच गयी है.

ये भी पढ़ें- रां महिला पत्रकार से कथित दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, अल्बर्ट एक्का चौक पर पत्रकारों का प्रदर्शन

मौसम पूर्वानुमान

31 अगस्त: रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और लातेहार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों में येलो अलर्ट.

एक सितंबर: आठ जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना.

दो सितंबर: नौ जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >