झारखंड पंचायत चुनाव 2022 : बोकारो के बेरमो प्रखंड के करीब 75 हजार वोटर्स 242 पदों के लिए करेंगे वोटिंग

बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड में दूसरे चरण में मतदान है. इसके बावजूद इस प्रखंड क्षेत्र में भी चुनावी सरगर्मी तेज होने लगी है. प्रखंड के करीब 75 हजार वोटर्स 242 पदों के लिए वोटिंग करेंगे. दूसरे चरण के लिए आगामी 27 अप्रैल तक प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं.

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 19, 2022 3:55 PM

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में बोकारो जिला अंतर्गत बेरमो प्रखंड क्षेत्र में 19 मई को दूसरे चरण में मतदान होना है. इस प्रखंड के 74,748 वोटर्स 242 पदों के लिए प्रत्याशियों का चयन करेंगे. इसके तहत मुखिया के 19 पद, जिला परिषद सदस्य के दो पद, पंचायत समिति सदस्य के 20 पद और वार्ड सदस्य पद के लिए 201 प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे.

दूसरे चरण में है मतदान

पंचायत चुनाव में बेरमाे प्रखंड के 74,748 वोटर्स में से पुरुष वोटर्स की संख्या 38,680 और 36,068 महिला वोटर्स होंगे. इस प्रखंड में दूसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर निर्वाचन का प्रकाशन 20 अप्रैल, नामांकन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल, स्कूटनी 28 से 30 अप्रैल, नाम वापसी 2 मई, मतदान 19 मई और मतगणना 22 मई, 2022 को होगा. मतदान के लिए बेरमो प्रखंड क्षेत्र में कुल 201 बूथ बनाये गये हैं. इस चुनाव में नामांकन प्रक्रिया जिला परिषद पद के लिए जिला मुख्यालय, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए बेरमो अनुमंडल मुख्यालय, मुखिया पद और वार्ड सदस्य पद के लिए बेरमो प्रखंड मुख्यालय में होगा. वहीं, मुखिया पद के लिए बेरमो सीओ निर्वाची पदाधिकारी और वार्ड सदस्य पद के लिए बेरमो बीडीओ निर्वाची पदाधिकारी होंगे.

Also Read: गांव की सरकार : बोकारो के गोमिया प्रखंड में 549 पदों के लिए 36 पंचायतों में होगा मुकाबला, सरगर्मी बढ़ी

बेरमो प्रखंड में पंचायतवार स्थिति

पंचायत : मतदाता : वार्ड सदस्य संख्या : पंचायत समिति सदस्य संख्या
अरमो : 3074 : 08 : 01
गोविंदपुर-ए : 1528 : 04 : 01
गोविंदपुर-बी : 3316 : 10 : 01
गोविंदपुर-सी : 4157 : 12 : 01
गोविंदपुर-डी : 4670 : 12 : 01
गोविंदपुर-ई : 2616 : 09 : 01
गोविंदपुर-एफ : 3954 : 12 : 01
बोडिया उत्तरी : 3594 : 10 : 01
बोडिया दक्षिणी : 3691 : 09 : 01
जारंगडीह उत्तरी : 4773 : 13 : 01
जारंगडीह दक्षिणी : 3128 : 11 : 01
जरीडीह पश्चिमी : 4955 : 12 : 01
जरीडीह पूर्वी : 5033 : 12 : 01
बेरमो पूर्वी : 5882 : 15 : 01
बेरमो दक्षिणी : 3741 : 09 : 01
बेरमो पश्चिमी : 4368 : 11: 01
कुरपनियां : 5925 : 16 : 02
बैदकारो पश्चिमी : 3249 : 08 : 01
बैदकारो पूर्वी : 3074 : 08 : 01

Posted By: Samir Ranjan.

Next Article

Exit mobile version