कोलकाता जा रहे झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता नशाखुरानी के शिकार, सोने के गहने और 15 हजार रुपये लूटे

झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता रंजन प्रसाद सिन्हा बस में ज़हरखुरानी का शिकार हो गए. अपराधियों ने नशीली चाय पिलाकर उन्हें बेहोश किया और सोने की अंगूठी, चेन व 15 हजार रुपये लूट लिए. उन्हें लावारिस हालत में छोड़ दिया गया.

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

रांची. झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता रंजन प्रसाद सिन्हा बस यात्रा के दौरान जहरखुरानी के शिकार हो गए. आरोप है कि अपराधियों ने नशीली चाय पिलाकर उन्हें बेहोश किया और दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन (कुल 11 ग्राम) और 15 हजार रुपये नकद लूट लिये. इसके बाद उन्हें कोलकाता के बाबूघाट के पास लावारिस हालत में छोड़ दिया गया. मामले में नॉर्थ पोस्ट पुलिस स्टेशन, कोलकाता में जीरो एफआइआर दर्ज करायी गयी है.

चाय पीने के बाद हो गये बेहोश

अधिवक्ता के अनुसार, उनके साले शक्ति शरण का 10 सितंबर को बीएम बिड़ला अस्पताल, कोलकाता में हार्ट का ऑपरेशन होना था. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए वह सात सितंबर की रात कांटाटोली से श्री साईं बस में सवार हुए थे. उनकी स्लीपर सीट (बीएस-6) बुक थी. हालांकि बस स्टाफ ने सीट महिला के नाम पर बुक होने की बात कहते हुए उन्हें पहले सीट नंबर 15 और फिर 11 पर बैठाया.

यात्रा के दौरान रॉयल लोलो होटल के पास बस रुकने पर बगल की सीट पर बैठे यात्री ने उन्हें चाय पीने के लिए कहा. अधिवक्ता के मना करने के बावजूद यात्री ने कथित तौर पर उन्हें जबरन चाय पकड़ा दी. चाय के दो घूंट पीने के बाद वह गहरी नींद में चले गये.

सुबह करीब पांच बजे बस बाबूघाट पहुंची. परिजनों के फोन का जवाब नहीं मिलने पर एक स्थानीय व्यक्ति ने फोन उठाया और अधिवक्ता के बेहोश होने की जानकारी दी. इसके बाद कोलकाता पुलिस और उनके रिश्तेदारों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. होश में आने के बाद उन्हें अपने साथ हुई लूट की जानकारी मिली.

बस कर्मियों पर लगाया मिलीभगत का आरोप

पीड़ित अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि श्री साईं बस के चालक, कंडक्टर, खलासी और मालिक की मिलीभगत से घटना को अंजाम दिया गया. उन्होंने बताया कि घटना के बाद से बस से जुड़े लोगों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं.

फिलहाल लोअर बाजार थाना जीरो एफआइआर के आधार पर मामले की जांच कर रही है. पुलिस घटना की परिस्थितियों और आरोपों की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम प्रभात खबर डिजिटल में डिजिटल पत्रकार हैं. पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और झारखंड से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धर्म से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के लिए जिलों की खबरें कवर कर रहे हैं.

इससे पहले वर्ष 2023-24 में उन्होंने प्रभात खबर के खेल डेस्क के लिए खबरें लिखीं. वर्ष 2024-26 के दौरान वे न्यूज11 भारत के साथ झारखंड की खबरों पर काम कर चुके हैं. स्थानीय घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से डिजिटल पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का प्रमुख हिस्सा रहा है.

झारखंड के समाचार, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता में खबरों को पाठकों के लिए उपयोगी, रोचक और सहज बनाने के साथ इन विषयों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत करना भी पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >