मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ाया बंगाल का युवक, हुई धुनाई

नारायणपुर. नारायणपुर साप्ताहिक हटिया में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे भीड़ में मौजूद लोगों ने एक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ लिया.

प्रतिनिधि, नारायणपुर. नारायणपुर साप्ताहिक हटिया में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे भीड़ में मौजूद लोगों ने एक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ लिया. इसके बाद लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार, हटिया में पहले एक रोजगार सेवक तथा उसके बाद एक पीडीएस दुकानदार का मोबाइल गायब हो गया था. इसी दौरान लोगों की नजर आरोपी पश्चिम बंगाल के कुल्टी थाना क्षेत्र निवासी भोला नुनिया पर पड़ी, जिसे एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साप्ताहिक हटिया में लगातार मोबाइल चोरी की घटनाएं हो रही थी. लोगों का कहना है कि प्रत्येक शुक्रवार को बाहर से मोबाइल चोर गिरोह हटिया में पहुंचते हैं और भीड़भाड़ का फायदा उठाकर लोगों के जेब से मोबाइल चोरी कर लेते हैं. बताया जा रहा है कि इस गिरोह में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >