मंत्री पर टिप्पणी करने वाले युवक हिरासत में

डॉ इरफान अंसारी को सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले एक युवक को नारायणपुर पुलिस ने सोमवार को हिरासत में लिया है.

जामताड़ा. स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी को सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले एक युवक को नारायणपुर पुलिस ने सोमवार को हिरासत में लिया है. युवक नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया (हरलाटांड़) निवासी कैलाश स्वर्णकार है. जानकारी के अनुसार मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने विगत दिनों मीडिया को कुंभ मेला और यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ को लेकर बयान दिया था. यह खबर सोशल मीडिया में चलने के बाद कैलाश स्वर्णकार ने मंत्री डाॅ इरफान अंसारी पर टिप्पणी दी थी. वहीं मंत्री डॉ इरफान की शिकायत पर नारायणपुर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो, थाना प्रभारी मुराद हसन युवक से पूछताछ कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >