झामुमो प्रत्याशी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जतायी खुशी

मिहिजाम नगर के स्टेशन चौक पर कांग्रेस, झामुमो व समर्थित दलों के कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में आतिशबाजी की.

मिहिजाम. दुमका लोकसभा सीट से इंडिया समर्थित झामुमो के नलिन सोरेन की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. मिहिजाम नगर के स्टेशन चौक पर कांग्रेस, झामुमो व समर्थित दलों के कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में आतिशबाजी की. एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जतायी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र में इंडिया की सरकार बनेगी. जनता को जनादेश इंडिया को मिला है. मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष कैलाश साव, अरुण दास, सुबोध ओझा, दानिश रहमान, यासर नवाज, मिंटू मंडल आदि कार्यकर्ता ने खुशी मनायी. जीत के जश्न में डूबे कुंडहित के लोग कुंडहित. बहुचर्चित लोकसभा सीट दुमका के लिए मतों की गणना जैसे ही पूरी हुई और महागठबंधन के झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की सीता मुर्मू को करीब 36000 वोट से हरा दिया. वैसे ही कुंडहित क्षेत्र में महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता जीत के जश्न में सराबोर हो गये. कार्यकर्ता आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार करते दिखे. दुमका सीट गंवाने के बाद भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के लोगों में मायूसी देखने को मिली. गौरतलब है कि 18वीं लोकसभा में दुमका की सीट पूरे देश में हॉट सीट थी, जहां एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच जोरदार मुकाबला हुआ. मुकाबले में अंतत महागठबंधन के झामुमो उम्मीदवार नलिन सोरेन की जीत हुई. एनडीए के भाजपा उम्मीदवार सीता मुर्मू की हार हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >