पत्नी ने पति पर लगाया बच्चे को गायब करने का आरोप

जामताड़ा. पारिवारिक विवाद में पिता अपने ही बच्चे को लेकर अचानक घर से चल गये. जानकारी के अनुसार, पाकडीह में रहने वाली खुशबू खातून और उनके पति मुस्ताक अंसारी के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा है.

जामताड़ा. जामताड़ा में पारिवारिक विवाद में पिता अपने ही बच्चे को लेकर अचानक घर से चल गये. जानकारी के अनुसार, पाकडीह में रहने वाली खुशबू खातून और उनके पति मुस्ताक अंसारी के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा है. यह मामला कोर्ट में मेंटेनेंस केस के रूप में विचाराधीन है. आरोप है कि रविवार की शाम करीब 4 बजे खुशबू खातून का बेटा दुकान गया था. तभी उसके पति मुस्ताक अंसारी बाइक से आए और अपने साथी के साथ बच्चे को लेकर चले गये. इस दौरान ग्रामीणों ने देखा कि बच्चा मां-मां पुकारते हुए रो रहा था, तभी पिता ने उसकी आवाज दबा दी और तेजी से निकल गए. खुशबू खातून फिलहाल पाकडीह में रहती है, जबकि उनके पति नारायणपुर थाना क्षेत्र के चिरुडीह गांव में रहते हैं. घटना के बाद खुशबू खातून ने जामताड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है, मुस्ताक अंसारी का मोबाइल फोन बंद आ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >