मिहिजाम में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना

मिहिजाम. शहर में सोमवार की शाम में आयी तेज आंधी व बारिश से मौसम सुहाना हो गया.

मिहिजाम. शहर में सोमवार की शाम में आयी तेज आंधी व बारिश से मौसम सुहाना हो गया. तेज हवा के चलने से नगर में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. वहीं कई स्थानों पर गलियों में लोगों को जल जमाव का सामना करना पड़ा है. तेज हवाओं के साथ बारिश भी जमकर हुई. बारिश के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई. बाजार में सन्नाटे का आलम देखा जा रहा था. नगर के कुछ मुहल्ले में जल जमाव की समस्या से लोग परेशान थे. जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं रहने से नाली का पानी सड़कों पर बहने लगा था. रात्रि 9 बजे तक नगर में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी, जिस कारण लोगों को दिक्कतें हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >