नप मिहिजाम व नपं जामताड़ा के लिए 23 फरवरी को होगा मतदान, 27 को होगी मतगणना : डीसी

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में प्रेस कांफ्रेंस हुई.

जिले के दोनों नगर क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू अध्यक्ष पद के लिए हल्का गुलाबी व वार्ड पार्षद के लिए होगा सफेद बैलेट पेपर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन कराने के लिए जिला प्रशासन है कृत संकल्पित जामताड़ा नगर पंचायत : 16 वार्डों के लिए बनाये गये हैं 28 मतदान केंद्र, कुल मतदाताओं की संख्या 26467 (13165 पुरुष एवं 13302 महिला) मिहिजाम नगर परिषद : 20 वार्डों के लिए बनाये गये 39 मतदान केंद्र, कुल मतदाताओं की संख्या-37056 (18611 पुरुष व 18442 महिला व तृतीय लिंग 03) फोटो – 06 प्रेस कांफ्रेंस करते डीसी रवि आनंद , एसपी राजकुमार मेहता व अन्य संवाददाता, जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में प्रेस कांफ्रेंस हुई. डीसी ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया है. अधिसूचना जारी होते ही तत्काल प्रभाव से नगर पंचायत जामताड़ा व नगर परिषद मिहिजाम क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया है. जिले में दोनों नगर निकायों अंतर्गत मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) के कुल 20 वार्डों के लिए 39 मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जायेगी, जिसमें कुल 37056 मतदाता (18611 पुरुष व 18442 महिला एवं तृतीय लिंग 03 सहित) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसी प्रकार जामताड़ा नगर पंचायत के कुल 16 वार्डों के लिए 28 मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जायेगी, जिसमें कुल 26467 मतदाता ( 13165 पुरुष एवं 13302 महिला) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. कहा कि जिले में निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में नगरपालिका आम निर्वाचन संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों पूर्ण कर ली गयी है. नाम निर्देशन : 29 जनवरी से 04 फरवरी तक पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक डीसी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग से जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, निर्वाचन सूचना का प्रकाशन 28 जनवरी के पूर्वाह्न 11:00 बजे कर दिया गया है. वहीं, नाम निर्देशन के लिए 29 जनवरी (गुरुवार) से 04 फरवरी (बुधवार) तक प्रत्येक कार्यदिवसों में (अवकाश के दिनों को छोड़कर) पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक तिथि निर्धारित है. इसके अलावा नाम निर्देशन की संवीक्षा 05 फरवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक की जायेगी. अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की तिथि 06 फरवरी है. वहीं, निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि 07 फरवरी है. मतदान की तिथि 23 फरवरी (पूर्वाह्न 07:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक) निर्धारित है, जबकि मतगणना 27 फरवरी को पूर्वाह्न 08:00 बजे से प्रारंभ की जायेगी. गैर दलीय आधार पर अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के लिए प्रत्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए होगा अप्रत्यक्ष निर्वाचन डीसी ने कहा कि नगर निकाय में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद का प्रत्यक्ष निर्वाचन गैर दलीय आधार पर होगा. उपाध्यक्ष पद (अनारक्षित) के लिए अप्रत्यक्ष निर्वाचन होगा. बताया कि मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) एवं जामताड़ा नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद अनारक्षित (महिला) है. 01 जुलाई 2024 को अहर्ता तिथि मानते हुए 27 अगस्त को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची एवं 01.10.2024 के अहर्ता तिथि मानते हुए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए तैयार मतदाता सूची के आधार पर नगरपालिका निर्वाचन के लिए वार्डवार विखंडित करते हुए अंतिम रूप से मतदाता सूची तैयार की गयी है. निर्वाचन में मतदाता भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत मतदाता पहचान पत्र के अलावा निर्धारित 11 वैकल्पिक दस्तावेजों के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं. बताया कि निर्वाचन में मतपत्र एवं मतपेटिका प्रयोग में लाया जायेगा. वहीं, मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन व्यय की अधिसीमा 06 लाख रुपए एवं वार्ड पार्षद पद के लिए यह सीमा 1.5 लाख रुपए निर्धारित है. इसी प्रकार जामताड़ा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन व्यय अधिसीमा 05 लाख रुपए एवं वार्ड पार्षद पद के लिए यह सीमा 01 लाख रुपए निर्धारित की गयी है. बताया कि निर्वाचन में नोटा का विकल्प नहीं है. नगरपालिका आम निर्वाचन के सफल संचालन के लिए कुल 13 कोषांगों का गठन किया गया है. डीसी ने बताया कि जामताड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया अपर समाहर्ता जामताड़ा कक्ष (समाहरणालय भवन के भूतल) में व वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया एनआइसी कार्यालय के बाएं स्थित हॉल (समाहरणालय के प्रथम तल) पर होगा. वहीं, मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया उप निर्वाचन पदाधिकारी जामताड़ा के कक्ष (समाहरणालय भवन जामताड़ा के भूतल) में होगा. वहीं, वार्ड पार्षद वार्ड संख्या 01 से 07 के लिए नामांकन प्रक्रिया जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जामताड़ा के कक्ष (समाहरणालय भवन के भूतल) में, वार्ड पार्षद पद वार्ड संख्या 08 से 20 के लिए नामांकन प्रक्रिया जिला राजस्व शाखा के बाएं स्थित हॉल (समाहरणालय भवन के भूतल) में संपन्न होगा. भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए बनाये जा रहे हैं 11 चेकपोस्ट : एसपी एसपी राज कुमार मेहता ने कहा कि जिले के दोनों नगर निकायों में भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए जामताड़ा पुलिस के द्वारा कुल 11 चेकपोस्टों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका उद्देश्य चुनाव में अवैध शराब एवं कैश फ्लो को रोकना है. चुनाव को प्रभावित करने वाले एवं निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी. चुनाव आयोग के द्वारा जो भी मानक तय किए गए हैं उसके अनुरूप पुलिस अपना कार्य करेगी. दोनों निकायों में चेकिंग एवं पुलिस गश्त को तेज किया जायेगा. मौके पर परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, डीएसओ कयूम अंसारी सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >